Hello दोस्तों ! मैं आशा करता हु की आप सभी अच्छे होंगे। तो आज हम मेमोरी यूनिट क्या होता है ,के बारे में जानने वाले है।मेमोरी की सबसे छोटी यूनिट बिट होती है। हमने इसे बिलकुल सरल शब्दों में समझाया है। तो आप अंत तक बने रहे। तो आइए शुरू करते है मेमोरी यूनिट क्या होती है?
मेमोरी यूनिट क्या होता है| what is memory unit in computer in hindi:-.png)
मेमोरी में सुचना रूप में संग्रहित होती है , बिट बाइनरी डिजिट से बना एक शब्द है। कंप्यूटर की साडी आंतरिक क्रिया बाइनरी अंक प्रणाली पर ही आधारित है। बनर्जी अंक प्रणाली में केवल दो ही अंक होते है। (0,1)के रूप में। एक बिट का मान 0 या 1 ही हो सकता है। इन्ही दो नंबर से मिल कर बना होता है। कंप्यूटर के इलेक्ट्रॉनिक परिपथ में 1 का अर्थ पल्स उपस्थित है ,और 0 का अर्थ पल्स अनुपस्थित है।
कंप्यूटर में सभी डाटा 0 और 1 में ही संगृहीत होता है। लेकिन एक मनुष्य के लिए हर निर्देश कंप्यूटर को 0 और 1 (बाईनेरी भाषा ) में देना मुश्किल है। इस लिए यूजर ( उपयोगकर्ता ) सरे निर्देश कंप्यूटर को अपनी भाषा में देता है। और कंप्यूटर स्वयं ही इसे अपनी भाषा में परिवर्तित कर लेता है। यानि बाईनेरी भाषा में बदल लेता है।
उदाहरण के लिए जब यूजर के दोवारा की - बोर्ड में A दबाया जाता है तो कंप्यूटर की मेमोरी में यह 1000001 के रूप में जा कर संग्रहित होता है।
बिट मेमोरी की प्राथमिक इकाई है। किन्तु अत्यधिक छोटी होने के कारण इसका प्रयोग मेमोरी के मापन में नहीं किया जाता है। सामान्यता मेमोरी के मापन में बाइट काप्रयोग किया जाता है। आठ बिट से मिल कर एक बाइट का निर्माण होता है। बिट और बाइट के बिच में एक और इकाई होती है जिसे निब्बल कहते है। एक निब्बल में चार बाईनेरी अंक होते है अतः यह बाइट की आधी होती है।
मेमोरी की विभिन यूनिट को निम्न प्रकार से व्यक्त की जा सकती है ;-
1. बिट :- मेमोरी की सबसे छोटी इकाई (बाईनेरी अंक प्रणाली में इसका मान 0 अथव 1 होता है।
2. निब्बल :- चार बिट के समहू को निब्बल कहते है।
1 निब्बल = 4 बिट
3. बाइट :- 8 बिट के समहू को बाइट कहते है।
1 बाइट = 8 बिट
4. किलोबाइट :- 1024 बाइट से मिल कर 1 किलोबाइट बनता है।
1 किलोबाइट = 1024 बाइट
5. मेगाबाइट :- 1024 किलोबाइट से मिल कर 1 मेगाबाइट बनता है।
1 मेगाबाइट = 1024 किलोबाइट
1 मेगाबाइट = 1024 *1024 बाइट
6. गीगाबाइट :- 1024 मेगाबाइट से मिल कर 1 गीगाबाइट बनता है।
1 गीगाबाइट = 1024 मेगाबाइट
1 गीगाबाइट = 1024 * 1024 किलोबाइट
1 गीगाबाइट = 1024 *1024 *1024 बाइट
7. टेराबाइट :- 1024 गीगाबाइट से मिल कर 1 टेराबाइट बनता है।
1 टेराबाइट = 1024 गीगाबाइट
1 टेराबाइट = 1024 *1024 मेगाबाइट
1 टेराबाइट = 1024 *1024*1024 किलोबाइट
1 टेराबाइट = 1024*1024*1024*1024 बाइट
निष्कर्ष :-
memory units का इस्तमाल आज के समय में सभी करते है पर कोई भी इसके बारे में अच्छी तरह से नहीं जनता है। इनके आलावा भी कई सरे memory Units होते है पर आम तोर पर है इनका ही इस्तमाल करते है।
इन्हे भी पढ़े :
मै आसा करता हु की आपको कुछ नया सिखने को मिला होगा
आप का ब्लॉग पड़ने के लिए धन्यवाद।
Open PDF or Download PDF from here - Click here

0 Comments